Aliens एस्टेरॉयड को ‘बम’ बनाकर पृथ्वी पर बोल सकते हैं हमला! अमेरिकी प्रोसेफर का डराने वाला दावा

एलियंस (Aliens) एस्टेरॉयड (Asteroids) को बमों में बदलकर शहरों और पृथ्वी के सभी संसाधनों को तबाह कर देंगे. एक प्रोफेसर ने ऐसा दावा किया है. एक्सपर्ट ने दावा किया कि एलियंस द्वारा UFO के जरिए हमलों से पहले पृथ्वी का मुआयना किया जाएगा. अलबामा में यूएस एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के प्रोफेसर पॉल स्प्रिंगर ने सन ऑनलाइन को दिए इंटरव्यू के दौरान इन दावों को किया.
2/5प्रोफेसर स्प्रिंगर ने UFO और एलियंस को लेकर तब बात की है, जब पेंटागन ने जून में एक रिपोर्ट पब्लिश की, जिसमें इसने कहा कि अमेरिका के आसमान में अज्ञात उड़ने वाले वस्तुओं की जानकारी सामने आई है, लेकिन वह नहीं बता सकता है कि ये क्या हैं. इसके बाद कांग्रेस और सीनेट ने घटना की जांच के लिए एक नए समर्पित UFO कार्यालय की योजना पर मतदान किया है.
प्रोफेसर स्प्रिंगर ने UFO और एलियंस को लेकर तब बात की है, जब पेंटागन ने जून में एक रिपोर्ट पब्लिश की, जिसमें इसने कहा कि अमेरिका के आसमान में अज्ञात उड़ने वाले वस्तुओं की जानकारी सामने आई है, लेकिन वह नहीं बता सकता है कि ये क्या हैं. इसके बाद कांग्रेस और सीनेट ने घटना की जांच के लिए एक नए समर्पित UFO कार्यालय की योजना पर मतदान किया है.
3/5यूएस एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के प्रोफेसर का मानना है कि अगर एलियंस का हमला होता है, तो ये बिल्कुल वैसा ही होगा, जैसे यूरोपियन्स ने अमेरिका पर 300 साल पहले किया था. यानी कि संसाधानों को लूट लिया जाएगा और मूल निवासियों को गायब कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि एलियंस खानाबदोश की तरह हो सकते हैं, जो संसाधनों के लिए ग्रहों की तलाश कर रहे हों.
यूएस एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के प्रोफेसर का मानना है कि अगर एलियंस का हमला होता है, तो ये बिल्कुल वैसा ही होगा, जैसे यूरोपियन्स ने अमेरिका पर 300 साल पहले किया था. यानी कि संसाधानों को लूट लिया जाएगा और मूल निवासियों को गायब कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि एलियंस खानाबदोश की तरह हो सकते हैं, जो संसाधनों के लिए ग्रहों की तलाश कर रहे हों.
4/5प्रोफेसर ने कहा कि पृथ्वी के परणामु हथियारों को लेजर या फिर गाइडेड एस्टेरॉयड के जरिए तबाह किया जा सकता है. इसके अलावा, एलियंस इंसानी सभ्यता को खत्म करने के लिए वायरस भी भेज सकते हैं. उन्होंने कहा कि ये भी संभव हो सकता है कि जो एलियंस हमसे संपर्क करना चाहते हैं, वे अपने हथियार बनाने के लिए सामान्य औजारों को अपना सकते हैं.
प्रोफेसर ने कहा कि पृथ्वी के परणामु हथियारों को लेजर या फिर गाइडेड एस्टेरॉयड के जरिए तबाह किया जा सकता है. इसके अलावा, एलियंस इंसानी सभ्यता को खत्म करने के लिए वायरस भी भेज सकते हैं. उन्होंने कहा कि ये भी संभव हो सकता है कि जो एलियंस हमसे संपर्क करना चाहते हैं, वे अपने हथियार बनाने के लिए सामान्य औजारों को अपना सकते हैं.
5/5प्रोफेसर पॉल स्प्रिंगर ने आगे कहा कि किसी भी संभावित हमले से बचने के लिए सेना के पास ऑप्शन हैं. पहला किसी भी हालत में जीवित बचे रहना और इसके बाद एलियंस और उनकी टेक्नोलॉजी को पकड़ना. प्रोफेसर ने ये दावा तब किया है, जब 340 फीट की चौड़ाई वाला एक एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है.
प्रोफेसर पॉल स्प्रिंगर ने आगे कहा कि किसी भी संभावित हमले से बचने के लिए सेना के पास ऑप्शन हैं. पहला किसी भी हालत में जीवित बचे रहना और इसके बाद एलियंस और उनकी टेक्नोलॉजी को पकड़ना. प्रोफेसर ने ये दावा तब किया है, जब 340 फीट की चौड़ाई वाला एक एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है.



