शख्स का दावा, कहा, ‘एलियंस ने कई बार किया किडनैप, मेरे अदंर डाली नैनोचिप’; पत्नी ने परेशान होकर दिया तलाक!

एलियंस (Aliens) को लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिक रिसर्च में जुटे हुए हैं। हालांकि, अभी तक एलियंस के अस्तित्व पर कोई पुख्ता प्रूफ नहीं मिल पाया है। दुनिया के लिए एलियंस अभी भी एक बड़ी पहेली बनी हुई है, लेकिन बीच-बीच में कई लोग एलियंस को देखने का दावा करते रहते हैं।

हाल ही में यूएस यानि कि अमेरिका के एक शख्स ने एलियंस को देखने का दावा किया है। इतना ही नहीं शख्स ने ये भी कहा कि एलियंस ने उसके अंदर नैनोचिप भी फिट कर दी है। इस खबर के बारे में जिसने भी सुना सब हैरान हो गए। किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है।

अमेरिका के स्टीव कोलबर्न ने दावा किया है कि उन्हें एलियंस दिखते हैं। इतना ही नहीं एलियंस ने कई बार उनको किडनैप भी किया है। डेली स्टार की एक खबर के अनुसार, कोलबर्न ने दावा करते हुए कहा कि कई बार एलियंस ने उन्हें किडनैप किया और अपने साथ ले गए। एलियंस स्टिल के बने हैं और वो ग्रे रंग के होते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘एलियंस के कारण मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। मेरी नौकरी चली गई और मेरी पत्नी ने भी मुझे तलाक दे दिया।’

स्टील कोलबर्न ने ये भी कहा कि एलियंस किडनैप कर के उसे मेडिकल स्टेशन ले गए, जहां स्टील के औजार की मदद से उनके अंदर नैनोचिप फिट कर दी गई। उन्होंने ये भी कहा कि वहां से वापस आने के बाद उनकी सोचने और जीने का तरीका भी बदल गया। उनके व्यवहार से परेशान होकर उनकी पत्नी ने भी तलाक दे दिया। इसके साथ उनकी नौकरी भी जा चुकी है, क्योंकि वो काम में मन नहीं लगा पा रहे थे।स्टीव कोलबर्न ने दावा किया कि एलियंस उन्हें कई बार यूएफओ पर अगवा करके ले गए थे। उन्होंने बताया कि इन सब की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपने एवोकैडो के पेड़ पर एक यूएफओ को मंडराते हुए देखा। इसके बाद एक हरे रंग की रोशनी की किरण ने उन्हें स्पेसशिप के अंदर खींच लिया।

Facebook Comments Box

You may also like...