वीडियो में देखें पानी में बसा एलियंस का शहर
अक्सर पृथ्वी पर एलियंस की मौजूदगी को लेकर लोग दावे करते रहते हैं। इस मुद्दे पर बड़ी-बड़ी बहसें भी होती है। ऐसे में एक बार फिर कुछ ऐसा ही दावा कैलीफोर्निया में हुआ है। जहां पर अब एक यूएफओ हंटर्स ने पानी के अंदर एक एलियन सिटी होने का दावा किया है। आइए देखें और इस एलियंस शहर के बारे में…
45 मील की दूरी
जी हां हाल ही में एक यूएफओ हंटर्स ने अपने दावे से सबको चौंका दिया है। उसने अपनी साइट पर इस बात का दावा किया है कि उसने कैलिफोर्निया की खाडी में एक एलियन सिटी खोजी है। यह शहर पानी के अंदर मौजूद है। इसे देखने के लिए उसने गूगल अर्थ का उपयोग किया है। जिससे उसे पूरा शहर साफ दिखाई दिया है। यह शहर मैक्सिकन तट से करीब 45 मील की दूरी से आसानी से देखा जा सकता है। ब्लॉगर ने शहर ही लंबाई और चौडा़ई तक का भी दावा किया है। ब्लॉगर के मुताबिक यह शहर 76 मील लंबा है और 2.4 मील चौड़ा है। यहां भी क्िलक करें: मिली खोपड़ी, 800 साल पहले आए थे धरती पर एलियन!
वीडियो देखा जा रहा
सबसे खास बात तो यह है कि इस एलियन शहर का एक वीडियो भी सामने आया है। मैक्सिको गीक यूट्यूब ने अपनी वीडियो शेयरिंग साइट पर गूगल अर्थ डिस्कवरी को फुटेज दिखाए हुए दिखाया। इसमें पहले कैलिफोर्निया की खाड़ी को जूम करने से पहले ग्रह के गूगल अर्थ को दिखाता है। उसके बाद वह एलियन सिटी को दिखाता है। लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं। हालांकि लोगों को यह थोड़ा शॉकिंग जरूर लग रहा है कि क्योंकि इसके पहले भी एलियन दिखने के दावे हो चुके हैं। लोगों का मानना है कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।



