विदेशी तथ्य हिंदी में

. एलियंस को पृथ्वी पर डायनासोरस दिखते होंगे – हमारा ब्रम्हांड बहुत ही विशाल है। जिसमे अनगिनत आकाशगंगाये भी है। इन आकाशगंगाओ में पृथ्वी की तरह ही कई ग्रह हो सकते है उनमे जीवन भी हो सकता है जिन्हे हम एलियंस कहते है। अगर एलियंस पृथ्वी को 65 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर अकाशगंगाओ से देख रहे होंगे तो उन्हें पृथ्वी पर डायनासोर दिखाई देते होंगे हालांकि उन्हें इसके लिए बहुत ही विशाल, उन्नत और शक्तिशाली टेलिस्कोप की जरूरत पड़ेगी।02. ज्यादातर एलियंस परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के आसपास देखे जाते हैं -यूएफओ देखे जाने की ज्यादातर घटना परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के आसपास के क्षेत्रों में होती है। 1940 के मध्य में 160 से भी अधिक बार परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के आसपास अजीबो – गरीब चीजों के होने की सूचना दी गई। ऐसी घटनाएं भी है जिसमें रहस्यमय तरीके से परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के सिस्टम को फेल कर दिया गया था और उसी समय आसमान में यूएफओ होने का दावा भी किया गया था क्या। एलियंस भी परमाणु युद्ध नहीं होने देना चाहते हैं आप अपनी राय कमेंट में जरूर बताइएगा। 03. अमेरिका एलियंस से निपटने के लिए ट्रेनिंग कर रहा है – क्या होगा अगर एलियंस अचानक पृथ्वी पर हमला कर दे ? क्या हम बिना किसी तैयारी के कोई किसी योजना के उनका सामना कर पाएंगे? यहाँ हमारा उद्देश्य आपको डराना बिलकुल भी नहीं है। लेकिन ऐसा हो सकता है। इसीलिए अमेरिका में फायर फाइटर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है कि एलियंस का सामना कैसे करना है और घायल एलियंस की मदद कैसे करना है पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए आप यहां जा सकते हैं यहां क्लिक करें। 04. एलियंस ने प्राचीन मिस्र वासियों से संपर्क किया था -कुछ अध्ययनों से यह पता चलता है कि एलियंस ने प्राचीन मिस्र वासियों से संपर्क किया था। और उन्होंने मिस्र वासियों को कुछ एडवांस टेक्नोलॉजी भी सिखाई थी। क्योंकि उस समय की जो कलाकृतियां हैं वह उस समय के अनुसार से एडवांस थे। और उनके कलाकृतियों में यूएफओ, हवाई जहाजो के चित्र बने हुए हैं।
और गीज़ा के महान पिरामिड आज भी रहस्य से भरे हुए हैं की आखिर उस समय इतना एडवांस पिरामिड बना कैसे लिया होगा? बिना कोई टेक्नोलॉजी के अगर एलियंस की बात न की जाये तब। About Aliens In Hindi – Part 02.05. एलियन से बात करने का पहला प्रयास 1960 में किया गया था -क्या आप यह जानते हैं कि 1960 में पहली बार एलियंस से संपर्क करने का प्रयास किया गया था हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो पाया था। खगोल विद फ्रेंड ड्रेक ने एलियंस से संपर्क करने का प्रयास किया था उन्होंने वेस्ट वर्जीनिया में नेशनल रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेटरी में 85 फुट के रेडियो डिश का उपयोग किया था। ताकि हमारे पास के सूर्य जैसे दो तारों से सिग्नल का पता लगाया जा सके लेकिन वह असफल रहा है। जिसके बाद ड्रेक ने एलियन लाइफ का पता लगाने के लिए ड्रेक सिद्धांत को दिया।06. एलियंस हमेशा रहस्यमय रहना चाहते हैं – पूरी दुनिया में कहीं ना कहीं यूएफओ को देखे जाने की सूचना दी जाती है। लेकिन लोगो द्वारा यूएफओ देखे जाने की सुचना तो दी जाती है। लेकिन आज तक बहुत कम लोगो ने ये दावा किया है की उन्होंने एलियन को देखा है जिसमें कुछ उच्च स्तर के वैज्ञानिक भी शामिल है। आखिर एलियंस खुलकर सामने क्यों नहीं आना चाहते हैं ? इसका जवाब किसी के पास नहीं है एलियंस हमेशा से ही रहस्य में बने हुए हैं।07. संयुक्त राज्य सरकार के पास अपनी एक यूएफओ टास्क फोर्स थी – राष्ट्रीय अभिलेखागार के अनुसार प्रोजेक्ट ब्लू बुक में संयुक्त राज्य वायु सेना द्वारा यूएफओ पर व्यवस्थित अध्ययन था। 1947 से 1969 तक प्रोजेक्ट ब्लू बुक में हर एक यूएफओ देखे जाने वाले दावो पर जांच किया गया कि क्या यह घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है या नहीं। जिसमें लगभग 12618 में से अधिकांश घटनाओं को मौसम संबंधी घटना बताया गया लेकिन सरकार यह मानती है कि गहन जांच करने के बावजूद भी टास्क फोर्स द्वारा लगभग 701 सूचनाओं को कभी हल ही नहीं किया जा सका। इसे भी जरूर पढ़े – प्रकृति के बारे में रोचक तथ्य 08. आप भी एलियंस को बुला सकते हैं – आपको यह जानकर थोड़ी सी हैरानी होगी लेकिन आप भी एलियंस को पृथ्वी पर बुला सकते हैं। अगर आप एक विशेष ध्वनि या रेडियो तरंग अंतरिक्ष में छोड़ते हैं तो आप उनसे संपर्क कर सकते हैं।
वास्तव में एलियंस ऐसे ही किसी रेडियो तरंग की तलाश में रहते होंगे जैसे हम मनुष्य अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो तरंगों के खोज में रहते हैं वैसे ही वे भी ऐसे तरंगों की खोज में रहते होंगे । About Aliens In Hindi – Part 03.09. शिकागो के हवाई अड्डे पर यूएफओ देखे जाने की घटना -यह एक रहस्यमई घटना शिकागो के ओ’हारे हवाई अड्डे पर दर्जन से अधिक श्रमिकों ने 1 यूएफओ को हवाई अड्डे पर मंडराते हुए देखे जाने की सूचना दी। यह घटना 2006 की है जिसके दर्जन से भी अधिक गवाह हैं। श्रमिकों ने देखा कि एक यान जो डिस्क के आकार का था और धातु का बना हुआ था जो लगातार घूम रहा था। अंत में वह यान बादलों से होते हुए अंतरिक्ष में चला गया और गायब हो गया यह घटना सबसे अधिक लोगों द्वारा देखा जाने वाला यूएफओ साइटिंग का घटना था। और अभी भी या एक रहस्य बना हुआ है। 10. मेन इन ब्लैक सच में मौजूद हैं – आपने मेन इन ब्लैक मूवी जरूर देखा होगा जिसमें कुछ लोग काले कोट और पैंट में होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेन इन ब्लैक सच में मौजूद है। कुछ ऐसे लोग जिन्होंने यूएफओ देखा हुआ है या जिन्हें एलियंस के बारे में बहुत सारी जानकारियां पता होती है उन्होंने यह सूचना दी है कि उनसे मिलने मैंने ब्लैक आए थे। इन घटनाओं में कुछ वैज्ञानिक भी शामिल हैं जो यह दावा करते हैं कि वे मेन इन ब्लैक से मिले हैं।11. एलियन रिसर्च और यूएफओ के लिए जाना जाने वाला एरिया 51 – शायद आप एरिया 51 के बारे में जानते होंगे एरिया 51 और इसके आसपास के इलाके में कोई आम इंसान नहीं जा सकता है। यहां तक कि एरिया 51 के ऊपर से कोई प्लेन भी नहीं उड़ा सकता है इसके ऊपर से प्लेन उड़ाना सख्त मना है। एरिया 51 के कुछ वीडियोस, फोटोस और लेखों के अनुसार यहां पर जीवित और मृत एलियंस और यूएफओ पाए गए थे लेकिन सरकार इन सभी दावों को नहीं मानती है।12. एक अनुभवी पायलट की यूएफओ की वजह से मृत्यु हो गई – न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख के अनुसार 1948 में यूएफओ देखे जाने की सूचना दी गई जिसके बाद द्वितीय विश्वयुद्ध के लड़ाकू विमान के पायलट और केंटकी एयर नेशनल गार्ड के सदस्यों द्वारा उस यूएफओ का पीछा किया गया। पीछा करते हुए वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। आज तक यह रहस्य ही बना हुआ है कि आखिर वह सच में एक यूएफओ ही था या कुछ और।



