रहस्यमयी एलियंस का अड्डा , US का ‘एरिया 51’

स्प्रिचुअल डेस्क, अमीषा कुमारी- क्या आपने कभी सोचा है की हमारी धरती पर कभी एलियंस आया होगा ? बेशक हां ! क्योंकि बॉलीवुड और हॉलीवुड सिनेमा जगत में इसपर इतने सारे फिल्म बनाये गए है की हम एक बार सोचने को मजबूर हो जाते है की हां, कभी तो हमारी धरती पर एलियंस तो आया ही होगा . या फिर हमारी धरती का संपर्क हमारे जैसे ही किसी दुसरे ग्रह से रहा होगा जिनकी सोचने की क्षमता हमसे अलग होती होगी . क्योंकि लोगो की सोचने की क्षमता विस्तृत होती है . जिसके कारण वो दूर की सोचते है . और ऐसी ही अनोखी सोच होने के कारण ही तो हॉलीवुड और बॉलीवुड में एलियंस की कल्पना करते हुए आश्चर्यमयी दृश्यों का फिल्मांकन किया गया है . जो आम इंसान के सोच पर गहरा प्रभाव डालता है . लेकिन आपको जानकार आश्चर्य होगा की जो चीज फिल्मो में दिखाया गया है या कल्पना स्वरुप बनाया गया है वो एक सत्य घटना पर आधारित है . क्योकि हमारी पृथ्वी कितनी ही रहस्यमयी चीजो को अपने गोद में छुपाये बैठी है इसका कल्पना तो किया जा सकता है पर इस सच का पता लगा पाना उतना ही मुस्किल है. इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बतायेंगे जिसे विज्ञानिकों के द्वारा एलियन का अड्डा माना जाता है .
जानें, क्या है एरिया 51? क्यों इस जगह पर जाने की है मनाही
एरिया 51
दुनिया के सबसे रहस्यमय जगहों में शुमार है ” एरिया 51 ” जो अमेरिका के नेवादा में स्थित एक सैन्य अड्डा है. यह ग्रूम झील के किनारे है जो कि काफी सूखी और रेतीली जगह है। इस जगह पर क्या हो रहा है इसकी खबर आज तक किसी को नहीं है . इससे पहले एरिया 51 के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी, लेकिन अब सैटलाइट के माध्यम से इस रहस्य से पर्दा उठा है, जिसमें रनवे के साथ-साथ सैन्य कैंप को दिखाया गया है . ऐसा माना जाता है कि इस सैन्य अड्डा में 7 रनवे हैं जो कि अब बंद कर दिए गए हैं. कई लोगों का ऐसा मानना है कि यहां पर अमेरिकी सरकार ने गुप्त रूप से एलियंस को छुपाया हुआ है . कहा तो यह भी जाता है कि यहां पर एलियंस के ऊपर कई सारे प्रयोग किए जाते हैं . एरिया 51 को लेकर कई लोगो का दावा है की इसके उपर या इसके आस पास कई बार यूएफओ को देखा गया है. साथ लोगों का यह भी कहना है की एलियंस ने उनका अपहरण कर लिया था और साथ उनपर कई तरह के प्रयोग किये. फिर बाद में उन्हें पृथ्वी पर वापस छोड़ दिया गया.
यह एक और चीज के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योकि हाल ही में 2019 में “इमर्सिव एंटरटेनमेंट” नाम की एक कंपनी ने इस जगह पर एलियंस को बंधक बनाकर रखे जाने का दावा करते हुए छापा मारने की घोषणा की थी. उनका दावा था की यहाँ एलियंस देखने को मिलेंगे और साथ ही इस जगह का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया पर किया जाएगा.
इस एरिया 51 के आस पास बेहद कड़ी सुरक्षा है. इसके लिए सेना की एक टुकड़ी पहाड़ पर निगरानी करती रहती है . इस क्षेत्र में हवा और स्थल दोनों मार्गों के माध्यम से आवाजाही पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध है. अगर कोई नियम की अवहेलना करता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाता है. इसके साथ ही गश्त कर रहे सैनिकों पर भी कार्रवाई होती है . आधिकारिक तौर पर एरिया 51 को मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयर फोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में जाना जाता है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर वैज्ञानिक गुप्त रूप से दूसरे ग्रहों से आए एलियंस पर रिसर्च करते हैं . और इस जगह के आस पास कोई बाहरी शख्श दिखे तो उसे बेझिझक गोली मार देने तक का आदेश है .
‘एरिया 51’ का सच
एरिया 51 के बारे में लोगों को तब पता चला, जब 1967 में सीआईए के निदेशक द्वारा गलती से एक मेमो लीक हो गया था . इस मेमो में एरिया 51 का जिक्र था . एरिया 51 के आस-पास का इलाका आज भले ही विरान है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था . यहां पर बड़ी तदाद में लोग रहा करते थे . अमेरिकी सरकार को जब अपने विशिष्ट प्रयोगों को करने के लिए एक ऐसी जगह की जरूरत हुई, तो उसने 1955 में इस पूरे स्थान को खाली करवा दिया .इस जगह के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रखे हैं, जिसमें अजीबोगरीब जीव देखें जा सकते हैं। ये जीव किसी दूसरे ग्रह से आए हुए लगते हैं। हालांकि, ये वीडियो कितने सच हैं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
ऐसा बताया जाता है कि अमेरिका के नक्शे में भी इस जगह का कोई जिक्र नहीं है . हालांकि, कई जानकारों का कहना है कि उस जगह पर एलियंस विषय पर भी शोध किए जाते हैं . कई बार उन्होंने परजीवी यान के खराब डिस्क को अपने यान में भी जोड़ा है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है .



