महिला का दावा… Aliens ने शरीर में दिए निशान, 50 बार कर चुके हैं किडनैप

London: एलियंस दुनिया में होते हैं या नहीं, इसे लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते है। कई बार कई लोगों ने एलियन UFO (Aliens News) देखने का दावा किया है लेकिन कभी इसका कोई सबूत हाथ नहीं लगा। इस बीच ये खबर सामने आ रही हैं कि ब्रिटेन की एक महिला पाउला स्मिथ दावा कर रही हैं कि एलियंस ने उन्हें यूएफओ में बैठाकर 50 बार अपहरण किया है।
ब्रिटिश महिला पाउला ने बताया कि एलियंस (Aliens News) के साथ उनकी मुठभेड़ तब हुई थी जब वह एक छोटी बच्ची थीं। उनका पहला अपहरण तब किया गया जब वह बच्ची थीं। उसके बाद से अब तक ऐसा 50 से ज्यादा बार हो चुका है। इतना ही नहीं, इस बात का दावा करने के साथ-साथ पाउला ने सबूत भी पेश किए है। उन्होंने अपने शरीर में बने कई निशान दिखाए हैं।
Paula Smith
पाउला कहती है कि जब एलियन (Ajab Gajab News) उनका अपहरण करते हैं तब वे उनके शरीर पर खास तरह का निशान बना देते हैं। पाउला के परिवार वालों का कहना है कि वह अचानक चार से पांच घंटे के लिए गायब हो जाती हैं। पाउला कहती है कि इस दौरान वह एलियंस के साथ उनके यूएफओ में रहती हैं जहां उन्हें तरह-तरह के तकनीक दिखाएं जाते है।
ब्रिटेन की रहने वाली पाउला ने ये भी बताया कि एलियंस ने उन्हें एक स्लाइड शो दिखाया जिसे देखकर उन्हें महसूस हुआ कि इंसानी लालच से धरती खत्म हो गई। पाउला के मुताबिक साल 1982 में उन्हें पहली बार अंतरिक्ष यान दिखाई दिया था।



