मंगल ग्रह से सामने आई एलियंस के ‘कब्रिस्तान’ की तस्वीर, NASA ने जारी की

वैज्ञानिक हमेशा किसी न किसी खोज में लगे ही रहते है। फिर वह दूसरे ग्रह पर रहना हो या फिर कुछ और । दूसरे ग्रह पर जीवन की खोजबीन में दुनिया के कई ऐसे देश है जो अंतरिक्ष में अपने मिशन को अंजाम दे रहे हैं। इस समय ऐसे ही अमेरिका, भारत, चीन समेत कई देशों के वैज्ञानिकों के लिए मंगल ग्रह उनके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नासा का रोवर ‘परसेवरेन्स’ मंगल ग्रह पर भ्रमण कर रहा है। परसेवरेन्स लगातार लाल ग्रह से तस्वीरें धरती पर भेज रहा है, जिसे नासा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर करता रहता है। अभी हाल ही में मंगल ग्रह से एक तस्वीर सामने आई है जिसको लेकर कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं।
मंगल ग्रह से सामने आई एलियंस के ‘कब्रिस्तान’ की तस्वीर
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने परसेवरेन्स रोवर द्वारा ली गई मंगल ग्रह की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की हैं, जिसे देखने के बाद लोगों ने वहां एलियंस के ‘कब्रिस्तान’ होने का दावा किया है। फोटो में लाल ग्रह की जमीन पर बड़े-बड़े पत्थर साफ साफ नजर आ रहे हैं, इसे देखने के बाद कई लोगों ने उस जगह को ‘कब्रिस्तान’ बताया। फोटो के जरिए कुछ किसे भी दावे किये जा रहे है कि मंगल ग्रह पर पहले परग्रही रहते थे, उन्होंने ही ये कब्रगाह बनाई होगी।
मंगल ग्रह से सामने आई एलियंस के ‘कब्रिस्तान’ की तस्वीर
ये तो हम सबको पता है कि एलियन होने का ये दावा कोई नया नहीं है, इससे पहले भी कई बार पृथ्वी पर आसमान में एलियंस और उनके यूएफओ को देखे जाने के ऐसे बहुत सारे दावे किए दावा जा चुके है। इसके साथ ही कुछ वैज्ञानिकों का भी मानना है कि दूर कहीं ग्रह पर हमारे जैसे ही लोग रहते होंगे, लेकिन आज तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिल पाया है। वहीं मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में जुटे वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यहां पहले कभी जीवन रहा होगा। अमेरिका का मार्स रोवर लाल ग्रह पर पानी और ऑक्सीजन की तलाश कर रहा है। मंगल ग्रह पर पूर्व में जीवन होने की संभावना अधिक मानी जा रही है, क्योंकि यह कुछ हद तक पृथ्वी के समान ही है।
मंगल ग्रह से सामने आई एलियंस के ‘कब्रिस्तान’ की तस्वीर
नासा ने अपने रोवर ‘परसेवरेन्स’ को जुलाई, 2020 में मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में भेजा था। अगले साल फरवरी तक यह पृथ्वी पर लाल ग्रह की अनदेखी तस्वीरें भेजता रहेगा। रोवर का अपना एक ट्विटर पेज भी बनाया गया है जिस पर मंगल ग्रह की सारी फोटोज शेयर की जाती हैं। पृथ्वी से सैकड़ों किमी दूर इस लाल ग्रह की तस्वीरें देखने के लिए फॉलोअर्स हमेशा खुश और बहुत अधिक एक्साइटेड रहते है। अब जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें कुछ लोगों को एलियन भी नजर आए हैं।
सोशल मीडिया पर अब जब यह फोटो काफी वायरल हो रही है, तो लोगों इसे लेकर अजीबोगरीब मनगढंत दावे कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘इन पत्थरों के नीचे क्या दबा है, कहीं इनमें एलियंस की लाशें तो नहीं।’ वहीं कुछ लोगों ने फोटो की तारीफ करते हुए नासा की बहुत तारीफ की है। बता दें कि मंगल ग्रह से लगातार रोवर तस्वीरें भेज रहा है, नासा को उम्मीद है कि इसके जरिए मंगल ग्रह के कई और भी राज खुल सकते हैं। भारत का रोवर अभी मंगल ग्रह की कक्षा में चक्कर काट रहा है।



