मंगल ग्रह पर है Aliens का बेस, NASA नहीं चाहती कि इंसानों को चले इसका पता! UFO एक्सपर्ट ने किया सनसनीखेज दावा

दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां एलियंस के तलाश में जुटी हुई हैं. इसके अलावा, आसमान में उड़ने वाले अज्ञात UFO को लेकर भी काम हो रहा है. इसी बीच एक UFO रिसर्चर ने सनसनीखेज दावा किया है. रिसर्चर ने कहा है कि मंगल ग्रह पर उन्होंने 25 किमी चौड़े एलियन बेस का पता लगाया है, जिसे NASA दुनिया की नजरों से छिपा रही है.
2/6स्कॉट वी वारिंग नाम के इस रिसर्चर की पहचान UFO और एलियन लाइफ को लेकर अलग-अलग सिद्धांत देने वाले व्यक्ति के तौर पर होती है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मंगल ग्रह की सतह पर एक आयताकार आकार की वस्तु दिखाई दे रही है. लेकिन तस्वीरों में ये जगह ग्रे दिखाई दे रही है.
स्कॉट वी वारिंग नाम के इस रिसर्चर की पहचान UFO और एलियन लाइफ को लेकर अलग-अलग सिद्धांत देने वाले व्यक्ति के तौर पर होती है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मंगल ग्रह की सतह पर एक आयताकार आकार की वस्तु दिखाई दे रही है. लेकिन तस्वीरों में ये जगह ग्रे दिखाई दे रही है.
3/6इस जगह को लेकर वारिंग ने कहा, ‘मंगल पर 25 किमी चौड़े बेस का पता लगाया. मैप पर रूलर के मुताबिक ये 25 किमी चौड़ा है. ये जगह सुल्सी गोर्डी के दाईं ओर स्थित है. NASA नहीं चाहती है कि आपको इसके बारे में मालूम चले. मेरी वेबसाइट को हटा दिया गया है, इसलिए मैंने यहां पर पोस्ट किया.’
इस जगह को लेकर वारिंग ने कहा, ‘मंगल पर 25 किमी चौड़े बेस का पता लगाया. मैप पर रूलर के मुताबिक ये 25 किमी चौड़ा है. ये जगह सुल्सी गोर्डी के दाईं ओर स्थित है. NASA नहीं चाहती है कि आपको इसके बारे में मालूम चले. मेरी वेबसाइट को हटा दिया गया है, इसलिए मैंने यहां पर पोस्ट किया.’
4/6इस जगह को लेकर जानकारी देने के दौरान वारिंग ने बताया कि ये बेस सुल्सी गोर्डी के पास स्थित है, जो मंगल ग्रह की चट्टानों में लकीरें हैं. इससे पहले, वारिंग ने पिछले साल दावा किया था उन्होंने मंगल ग्रह की सतह पर एलियन का चेहरा उभरा हुआ देखा.
इस जगह को लेकर जानकारी देने के दौरान वारिंग ने बताया कि ये बेस सुल्सी गोर्डी के पास स्थित है, जो मंगल ग्रह की चट्टानों में लकीरें हैं. इससे पहले, वारिंग ने पिछले साल दावा किया था उन्होंने मंगल ग्रह की सतह पर एलियन का चेहरा उभरा हुआ देखा.
5/6एलियंस को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि एलियंस धरती पर आते रहते हैं और इसके लिए वह UFO का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अभी तक इस बात के कोई भी ठोस सबूत नहीं मिले हैं.
एलियंस को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि एलियंस धरती पर आते रहते हैं और इसके लिए वह UFO का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अभी तक इस बात के कोई भी ठोस सबूत नहीं मिले हैं.



