ब्रिटेन की एक महिला पाउला स्मिथ ने दावा क‍िया है क‍ि एलियंस ने उनका 50 बार अपहरण क‍िया। उन्‍होंने कहा कि एलियंस अपने यान (UFO) में बैठाकर उन्‍हें ले गए थे।

लंदन
अक्‍सर दावा किया जाता रहा है कि ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं और वे अक्‍सर धरती पर आते रहते हैं। इस बीच ब्रिटेन की एक महिला पाउला स्मिथ ने दावा किया कि एलियंस ने यूएफओ में बैठाकर उनका 50 बार अपहरण किया है। यही नहीं पाउला ने अपने इस दावे के समर्थन में कई सबूत भी दिए हैं। ब्रैडफोर्ड इलाके की रहने वाली पाउला ने कहा कि उनकी एलियंस के साथ पहली मुठभेड़ तब हुई थी जब वह एक छोटी बच्‍ची थीं।

पाउला ने बताया कि बचपन की घटना के बाद अब तक 50 बार एलियंस उनका अपहरण कर चुके हैं। जीवन के 50 बसंत देख चुकी पाउला ने अपने शरीर पर निशान की तस्‍वीरें भी दिखाईं। उनका दावा है कि एक बार अपहरण के दौरान एलियंस ने उनके शरीर पर यह निशान बना दिया था। उन्‍होंने एक एलियन की कागज पर तस्‍वीर बनाकर कहा कि वे इस तरह से दिखते हैं।

‘वर्ष 1982 में पहली बार अं‍तरिक्ष यान दिखाई दिया‘
पाउला ने कहा, ‘मैंने 52 परग्रही घटनाओं का अनुभव किया है। कोई चेतावनी नहीं दी गई और मैंने यह महसूस नहीं किया कि कुछ होने जा रहा है। यह अचानक से हुआ। मैंने बस उसे सामान्‍य रूप से लिया और अन्‍यथा मैं पागल हो जाती।’ उन्‍होंने दावा किया कि यूएफओ के अंदर उन्‍हें ले जाया जाता था। उन्‍होंने कहा कि मैं एक अंतरिक्ष यान में थी और एलियंस ने उन्‍हें ऐसी तकनीक दिखाई जो हमारे पास नहीं है।

ब्रिटिश महिला ने बताया कि एलियंस ने उन्‍हें एक स्‍लाइड शो दिखाया जिससे मुझे महसूस हुआ कि यह एक फिल्‍म है जिसमें दिखाया गया है कि इंसानी लालच से धरती खत्‍म हो गई। परिवहन विभाग में काम करने वाली पाउला ने दावा किया कि जब वह धरती पर लौटीं तो उनके चेहरे और हाथों पर निशान थे। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 1982 में उन्‍हें पहली बार अं‍तरिक्ष यान दिखाई दिया था।
Facebook Comments Box

You may also like...