पायलट ने किया एक साथ 12 UFO देखने का दावा, 39 हजार फीट की ऊंचाई पर बनाया VIDEO जारी

नई दिल्ली, 8 दिसंबर: एलियंस का लेकर रोजाना नए-नए दावे किए जाते हैं। अब एक पायलट ने प्रशांत महासागर के ऊपर संदिग्ध यूएफओ फ्लीट देखने की बात कही है। दुनिया उनकी बात पर विश्वास करे, इसके लिए उन्होंने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी जारी किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। हालांकि ये वीडियो कितना सच है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। (वीडियो-नीचे) 12 यूएफओ आए नजर! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उड़ान से लौटे एक पायलट ने दावा किया कि उन्होंने प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ान भरने के दौरान एलियंस के विमान यानि यूएफओ के बेड़े को देखा। जहां पर वो थे, वहां पर बहुत ज्यादा रोशनी आ रही थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोशनी वाले डॉट्स के तीन सेट दूर से आते हुए दिखाई देते हैं। शुरू में उनकी संख्या 9 रहती है, लेकिन बाद में वो 12 हो जाते हैं। वीडियो के अंत में एक या दो बिंदु फीके पड़ गए। 39 हजार फीट की थी ऊंचाई वहीं वीडियो में पायलट आपस में बातें भी कर रहे हैं। एक पायलट ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वो क्या है? ये कुछ अजीब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो 39 हजार फीट की ऊंचाई पर शूट किया गया है। इसके ऑनलाइन पब्लिश होने के बाद लोगों ने दावा किया कि वर्षों के बाद देखा गया ये सबसे अच्छा और बड़ा यूएफओ फ्लीट है। फ्लेयर्स होने का दावा वहीं जब भी किसी विमान पर मिसाइल हमला होता है, तो वो फ्लेयर्स छोड़कर उससे बचने की कोशिश करता है। बहुत से लोगों ने दावा किया कि ये फ्लेयर्स हैं, जिसे किसी विमान ने छोड़ा होगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर ये फ्लेयर्स हैं तो आगे क्यों बढ़ रहे। आमतौर पर फ्लेयर्स कुछ देर बाद बुझ जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने दावा किया कि हो सकता है कि वहां से कोई दूसरा विमान गुजर रहा हो, क्योंकि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र मछली पकड़ने की जगह है। जिसमें कई तेल और गैस निकालने वाले इलाके भी हैं। मई में हुई थी अजीबोगरीब घटना मई में भी अमेरिकी नौसेना को यूएफओ दिखा था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुआ। उस दौरान यूएसएस ओमाहा के पास एक अंजान चीज आई। कुछ देर वो समुद्र की सतह पर मंडराती रही। इसके बाद वो पानी के अंदर गायब हो गई। जिसके बाद बहुत से एक्सपर्ट्स ने दावा किया था कि समुद्र के अंदर एलियंस का बेस है।

 

Facebook Comments Box

You may also like...