पाकिस्तान के Pilot का दावा, फ्लाइट के दौरान आसमान में नजर आया चमकता हुआ UFO, Aliens को लेकर छिड़ी बहस

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि 23 जनवरी को पायलट ने लाहौर से कराची के बीच उड़ान के दौरान UFO को देखा. इसे करीब 4 बजे रहीम यार खान के पास देखा गया था. हालांकि, निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि वो UFO था या कुछ और.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) या उड़न तश्तरी को लेकर चर्चा चल रही है. मीडिया से लेकर आम जनता बस इसी बहस में उलझे हैं कि क्या पायलट (Pilot) द्वारा किया गया दावा सही है? दरअसल, पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA के एक पायलट ने दावा किया है कि उसने यूएफओ को देखा है. उसका कहना है कि घरेलू फ्लाइट उड़ाते समय उसे आसमान में एक बहुत ही चमकदार यूएफओ दिखाई दिया था.

पायलट ने Video भी बनाया

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के पायलट ने रहीम यार खान के पास उस समय UFO देखा, जब वह लाहौर से कराची के बीच रेगुलर फ्लाइट (एयरबस A-320) को उड़ा रहा था. पायलट ने UFO का एक वीडियो भी बनाया है. पायलट ने बताया कि सूरज की रोशनी के बावजूद यूएफओ बहुत ही ज्यादा चमकदार था. दिन के समय इस तरह की चमकदार वस्तु देखना बेहद दुर्लभ घटना है.

Local लोगों ने भी देखा

पायलट के अनुसार, उसने जिस चीज को आसमान में चमकते हुए देखा वह कोई ग्रह नहीं था, यह स्पेस स्टेशन या पृथ्वी के नजदीक कोई कृत्रिम ग्रह हो सकता है. पायलट के अलावा रहीम यार खान के कई निवासियों ने भी UFO को देखा और उसे अपने कैमरों में कैद किया. वहीं, PIA के प्रवक्ता ने कहा कि 23 जनवरी को पायलट ने लाहौर से कराची के बीच उड़ान के दौरान UFO को देखा. इसे करीब 4 बजे रहीम यार खान के पास देखा गया था. हालांकि, निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि वो UFO था या कुछ और.

Earth पर रहते हैं एलिंयस?

UFO को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं साथ ही यह सवाल भी पुन: उत्पन्न हो गया है कि क्या एलियंस वास्तव में होते हैं? बता दें कि हाल ही में इजरायल के सीनियर स्पेस ऑफिसर हाएम इशेद ने भी दावा किया था कि एलिंयस धरती पर रहते हैं और उन्‍होंने मंगल ग्रह पर अपना अड्डा बना रखा है. एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार और एलियंस के बीच गुप्त समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत अमेरिका इन एलियंस के साथ मिलकर मंगल ग्रह पर अंडरग्राउंड बेस बना रहा है. इस बेस में अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री और कुछ एलियंस रह रहे हैं.

Facebook Comments Box

You may also like...