14 नवंबर को दिखा था सुपरमून
खबरों की मानें तो 14 नवंबर को जब दुनिया सुपरमून को निहार रही थी। तो उसी समय दो एलियन भी चांद पर घूम रहे थे। कुछ लोगों ने इसकी तस्वीरें भी वायरल की हैं। जिसमें साफ-साफ देखा गया कि चांद पर एलियंस घूम रहे थे, साथ में उनकी परछाईं भी नजर आई। खैर यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई बार चंद्रमा पर एलियंस दिखने की खबरें आती रही हैं। लेकिन इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया।कुछ साइंटिस्ट एलियंस वाली खबर को सिरे से खारिज करते हैं। उनका कहना है कि ये एलियन नहीं बल्िक दो सैटेलाइट हैं जिनकी तस्वीरें कैद हो गई हैं। लोग इस तस्वीर को काफी शेयर करा रहे हैं। इसकी सच्चाई क्या है इसको लेकर कोई वैज्ञानिक आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है।




