‘एलियंस मौजूद हैं, इसके बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को पता है, वे बताने वाले थे लेकिन…’

ई दिल्ली : एलियंस और उनकी मौजूदगी को लेकर अब तक तरह-तरह के दावे होते रहे हैं। कुछ लोग उनकी मौजूदगी मानते हैं तो कुछ इससे इंकार करते हैं। समय-समय पर रहस्यम उड़न तश्तरियां देखे जाने की बात भी सामने आई है। इन उड़न तश्तरियों को एलियंस का होना बताया जाता है। एलियंस को लेकर कई कहानियां भी मौजूद हैं। इन सबके बीच इजरायल के स्पेस विभाग के पूर्व प्रमुख ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। इजरायल के स्पेस विभाग के पूर्व प्रमुख हईम ईशेद का कहना है कि एलियंस होते हैं और इनके बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पता है।

इजरायल के अंतरिक्ष सुरक्षा कार्यक्रम के प्रमुख रहे हैं इशेद
इजरायल के अंतरिक्ष सुरक्षा कार्यक्रम के करीब 30 साल तक प्रमुख रहे ईशेद ने कहा कि एलियंस गोपनीय तरीके से अमेरिका और इजरायल के साथ संपर्क में है और वे अपनी पहचान एवं मौजूदगी इसलिए जाहिर नहीं करना चाहते क्योंकि उनका मानना है कि मनुष्य जाति उन्हें स्वीकार करने के लिए अभी तैयार नहीं है।

एलियंस का है कि ‘गैलेक्टिक फेडरेशन’
आउटलुक में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक ईशेद का दावा है कि ब्रह्मांड में एलियंस का एक ‘गैलेक्टिक फेडरेशन’ है और मंगल ग्रह पर उनका एक गोपनीय अंडरग्राउड बेस है। यहां वे अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति एलियंस की मौजूदगी के बारे में खुलासा करने ही वाले थे कि एलियंस ने उन्हें रोक दिया। गैलेक्टिक फेडरेशन के एलियंस ने कहा कि ‘अभी प्रतीक्षा करिए, लोगों को पहले शांत हो जाने दीजिए।’ वे नहीं चाहते कि उनकी मौजूदगी को लेकर लोगों में किसी तरह का उन्माद पैदा हो। एलियंस चाहते हैं कि पहले हम उनके बारे में समझ पैदा कर लें।’

‘एलियंस ने अमेरिका के साथ समझौता किया है’
इजरायली पब्लिकेशन येडिओट अहारोनोट के साथ अधिकारियों के इंटरव्यू का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इशेद ने एलियंस की मौजूदगी की पुष्टि की है क्योंकि उनका दावा है कि वे लंबे समय तक हमारे बीच रहे हैं। इशेद के अनुसार एलियंस अपने बारे और अपनी गतिविधियों के बारे में जानकारी छिपाए रखने के लिए एक समझौता किया है। उन्होंने कहा, ‘वे मानवता के आगे बढ़ने एवं हमें उस स्तर तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं जहां हम अंतरिक्ष एवं स्पेसशिप के बारे में एक बेहतर समझ रखेंगे।’

Facebook Comments Box

You may also like...