एलियंस ने कई बार किया अपहरण! महिला का दावा- UFO में बिठाकर कराई ‘दूसरी दुनिया’ की सैर

एक महिला ने दावा किया है कि एलियंस ने कई बार उसका अपहरण किया और वे यूएफओ में बिठाकर उसे कहीं ले गए। अब एलियंस उसे इतने पसंद आने लगे हैं कि उसे उससे प्‍यार हो गया है।
एलियंस ने कई बार किया अपहरण! महिला का दावा- UFO में बिठाकर कराई ‘दूसरी दुनिया’ की सैर (साभार : iStock)एलियंस ने कई बार किया अपहरण! महिला का दावा- UFO में बिठाकर कराई ‘दूसरी दुनिया’ की सैर (साभार : iStock) | तस्वीर साभार: Representative Image
लंदन : एलियंस और यूएफओ के बारे में अब तक कई किस्‍से कहानियां सामने आ चुकी हैं। कई लोगों ने एलियंस और यूएफओ को देखे जाने के दावे किए हैं। हालांकि इनका वैज्ञानिक आधार क्‍या है, इसे लेकर अब भी सबकुछ बहुत अनसुलझा है। इन सबके बीच अब एक ब्रिटिश महिला ने अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा है कि एलियंस ने कई बार उसका ‘अपहरण’ किया और वे यूएफओ में बिठाकर कहीं और ले गए।

‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह चौंकाने वाला दावा एक ब्रिटिश महिला पॉला ने किया है, जिसका कहना है कि एलियंस उसे तब से उसके बेडरूम से उठाकर ले जाते रहे हैं, वह वह 6 साल की छोटी बच्‍ची थीं और अब जब वह 50 साल की हो गई हैं, तब भी हाल ही में एलियंस ने उन्‍हें अगवा किया। महिला का दावा है कि एलियंस अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) में बैठकर आते हैं और उन्‍हें लेकर जाते हैं।

महिला ने यह भी कहा कि एलियंस ने उन्‍हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाया। चूंकि किसी ने उनका अपहरण होते नहीं देखा, इसलिए इस पर कोई यकीन नहीं करेगा, ये सोचकर अब तक उन्‍होंने इस बारे में बहुत खुलकर कुछ नहीं कहा। महिला का कहना है कि एलियंस करीब 50 बार उनका अपहरण कर चुके हैं और कहीं ऐसी जगह ले गए, जिसके बारे में उन्‍हें नहीं पता। अब तक एलियंस ने उन्‍हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया।

एलियंस से हुआ प्यार
पॉला के अनुसार, अब उन्हें एलियंस से प्यार हो गया है और वह ब्रेसब्री से एलियंस के साथ अपनी अगली डेट का इंतजार कर रही हैं। एलियंस कैसे दिखते हैं, इस बारे में पॉला ने कहा कि वे सामान्‍य मनुष्य की तरह ही दिखते हैं, लेकिन वे बहुत लंबे और शक्तिशाली होते हैं। जिस यूएफओ से वे आते हैं, वह तकरीबन 30 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा होता है, किसी एयरोप्लेन के प्रोपेलर ब्लेड की तरह दिखता है।

महिला का दावा है कि एक बार जब वह यूएफओ के अंदर थीं तो एलियंस ने उन्हें ऐसी टेक्नोलॉजी दिखाई, जो अबतक इस धरती पर शायद मौजूद नहीं है। जिस यूएफओ से एलियंस आते हैं, वे काले रंग के होते हैं, जिसके किनारों पर नीले और हरे रंग की रोशनी जलती रहती है। महिला के अनुसार, जब एलियंस उन्‍हें लेते आते हैं तो वे न तो उन्‍हें कोई चेतावनी देते हैं और न ही उन्‍हें यह पता चल पाता है कि उनके साथ क्‍या हो रहा है।

Facebook Comments Box

You may also like...