एलियंस के मिसाइल हैं विशालकाय ऐस्टरॉइड, पृथ्वी पर हमला करने में करेंगे इस्तेमाल- यूएस वैज्ञानिक

वॉशिंगटन, जनवरी 05: 19 अक्टूबर 2017 को खगोलविदों ने पृथ्वी से दूर एक अजीब आकृति को देखा तो सब हैरान रह गये। इस आकृति के बारे में जब तक ज्यादा पता लगाया जाता, वो गायब हो चुकी थी और फिर खगोलविदों ने इस आकृति को ‘ओउमुआमुआ’ नाम दे दिया और इसे एक इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट करार दिया, जो हमारे सौर मंडल का दौरा करने के लिए सबसे पहले जाना जाता है। लेकिन, कोई भी निश्चित नहीं हो सका, कि आसमान में दिखने वाली वो आकृति क्या थी। लेकिन, अमेरिका के एक प्रोफेसर, जो विश्व प्रसिद्ध हॉवर्ड के प्रोफेसर हैं, उन्होंने एक डराने वाला दावा किया है। हॉवर्ड प्रोफेसर का दावा हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवी लोएब ने दावा किया है कि, एलियंस ऐस्टरॉइड को विनाशकारीहथियार की तरफ पृथ्वी के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं और ये ऐस्टरॉइड धरती पर भयानकतबाही मचा सकता है। वैज्ञानिक और एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवी लोएब ने दावा किया है कि, एलियंस जिसऐस्टरॉइड से पृथ्वी पर हमला करेंगे, वो पृथ्वी पर मौजूद तमाम संसाधनों को नष्ट कर सकता है औरइंसानों के पास उस ऐस्टरॉइड को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं होगा। हॉवर्ड प्रोफेसर एवि लोएबपहले भी एलियंस को लेकर सनसनीखेज दावे कर चुके हैं और कई वैज्ञानिकों के साथ उनकी एकटीम एलियंस को लेकर लंबे वक्त से रिसर्च कर रही है। कौन हैं वैज्ञानिक एवि लोएब एवि लोएब हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और हार्वर्ड के खगोल विज्ञान विभाग के सबसे लंबे समयतक सेवा देने वाले अध्यक्ष हैं। एलियंस को लेकर वो एक किताब भी लिख चुके हैं, जिसमें उन्होंनेइंसानों को चेतावनी दी है, कि वक्त रहते एलियंस से लड़ने का हथियार बना लेना चाहिए, क्योंकिएलियंस जब पृथ्वी पर हमला करेंगे, तो इंसानों के पास उस तबाही से लड़ने के लिए कोई उपाय नहींहोगा और पृथ्वी तबाह हो जाएगी। 59 साल के हो चुके एवि लोएब काफी ऊर्जा के साथ ब्रह्मांड कीदुनिया को समझने के लिए काम कर रहे हैं और फॉक्स न्यूज को दिए गये इंटरव्यू के दौरान उन्होंनेकहा कि, ‘विज्ञान का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं होता है और वैज्ञानिकों को सभी से और हर तर्क परबात करनी चाहिए’।

Facebook Comments Box

You may also like...