उड़नतश्तरियों की मौजूदगी बताती हैं ये दस तस्वीरें
ऐसा माना जाता है कि जीवन का अस्तित्व पृथ्वी तक ही सीमित नहीं हैं। पृथ्वी के पर भी एक ब्रम्हांड मौजूद है जहां अन्य ग्रहों में भी जीवन का अस्तित्व देखा गया है। वैज्ञानिक भी ऐसा मानने लगे हैं कि पृथ्वी के अलावा भी दूसरे ग्रहों पर जीवन है। कई बार अन्य ग्रहों पर भी एलियंस के मिलने के संकेत मिले हैं। अभी तक कोई भी इसके साक्ष्य नहीं जुटा पाया है। एलियंस समय समय पर अपने मौजूद होने का संकेत देते रहते हैं। हम आप को 10 ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं जिनमें एलियंस के होने की संभावना जताई गई है।
सन 1870 में मिट वाशिंगटन ने न्यू हैंपशायर में बनी इस तस्वीर को एलियंस की मौजूदगी वाली पहली तस्वीर के तौर पर मान्यता प्राप्त है। सन 2002 में ईबे पर इस तस्वीर को नीलामी के लिए उतारा गया गया। सैमुएल एम शेरमन ने इस तस्वीर को ऊंचे दाम पर खरीदा थ। सैमुएल एम शेरमन इंटरनेशनल पिक्चर्स कॉर्पोरेशन के प्रेसीडेंट थे। ये तस्वीर एक स्टीरियो फोटोग्राफ है। यह उस समय की है जब हवाई जहाज का आविष्कार भी नहीं हुआ था।
ओरेगोन के केव जंक्शन में सन 1927 को ये फोटो ली गई थी। इस फोटो पर विवाद है कि इसे एक दमकल कर्मचारी ने सन 1926 में खींचा या फिर 1927 में इस पर विवाद जारी है।



