इस British Woman को हुआ अपने ‘अपहरणकर्ता’ Aliens से प्यार, कई बार UFO में बैठाकर ले जाने का किया दावा
ब्रिटिश महिला अब्बी बेला ने कहा कि मुझे धरती के मर्द पसंद नहीं आते, एलियंस बिल्कुल अलग और प्यारे हैं. उन्होंने कई बार मेरा अपहरण किया, लेकिन कभी नुकसान नहीं पहुंचाया. मुझे एलियंस के साथ अपनी अगली डेट का बेसब्री से इंतजार है. बेला का दावा है कि उनका 50 से ज्यादा बार अपहरण किया गया.

लंदन: ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला ने एलियंस (Aliens) को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. महिला का कहना है कि एलियंस ने कई बार उसका अपहरण किया है और वह उनसे प्यार करने लगी है. एक्टिंग की दुनिया से जुड़ीं अब्बी बेला (Abbie Bela) का कहना है कि अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) में बैठकर आए एलिएंस कई बार उन्हें बेडरूम से उठाकर ले गए हैं. हालांकि, एलियंस ने उन्हें कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. बेला ने कहा कि चूंकि उनका अपहरण होते किसी ने नहीं दिखा, इसलिए कोई इस पर विश्वास नहीं करेगा.
‘इस महीने भी आए थे Aliens’
ब्रिटेन निवासी अब्बी बेला का दावा है कि एलियंस (Aliens) उनका 50 से अधिक बार अपहरण कर चुके हैं और इस महीने भी वो उन्हें UFO में बैठाकर कहीं ले गए थे. बेला ने कहा कि सबसे पहले एलियंस ने उन्हें तब अगवा किया था, जब वो छोटी बच्ची थीं. अब उनकी उम्र 50 साल हो गई है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, बेला ने अपने हाथों पर बने जख्म के कई निशानों को दिखाते हुए दावा किया है कि ये निशान उन्हें एलियंस ने अपहरण के दौरान दिए थे. बता दें कि एलिएंस को लेकर पहले भी अजीबोगरीब दावे किए जा चुके हैं, लेकिन उनकी सच्चाई अब तक पता नहीं चल पाई है.
Next Date का है इंतजार
ब्रिटिश अभिनेत्री अब्बी बेला ने कहा कि उन्हें एलियंस से प्यार हो गया है और वह अपनी अगली डेट का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे धरती के मर्द पसंद नहीं आते, एलियंस बिल्कुल अलग और प्यारे हैं. उन्होंने कई बार मेरा अपहरण किया, लेकिन एक बार भी मुझे नुकसान नहीं पहुंचाया. मुझे एलियंस के साथ अपनी अगली डेट का बेसब्री से इंतजार है’. बेला ने बताया कि अपहरण करने से पहले एलियंस ने उन्हें किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं दी और ना ही उन्हें पता चल पाता है कि उनके साथ क्या हो रहा है.
Humans की तरह दिखते हैं
अब्बी बेला ने कहा कि एलियंस मनुष्य की तरह ही दिखते हैं, लेकिन वह बहुत लंबे और शक्तिशाली होते हैं. उन्होंने दावा किया कि वो जिस विमान से आते हैं वो 30 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा हो सकता है और ये किसी एयरोप्लेन के प्रोपेलर ब्लेड की तरफ दिखता है. ये काले रंग का है जिसके किनारों पर नीले रंग की और हरे रंग की रोशनी जलती रहती है. उन्होंने कहा कि जब वह यूएफओ के अंदर थीं तो एलियंस ने उन्हें ऐसी टेक्नोलॉजी दिखाई, जो अबतक शायद इस धरती पर मौजूद नहीं है.
पहले भी हुआ है ऐसा दावा
कुछ समय पहले, एक अन्य ब्रिटिश महिला पाउला स्मिथ (Paula Smith) ने भी ऐसा ही दावा किया था. स्मिथ ने कहा था कि एलियंस कई बार उनका अपहरण कर चुके हैं और इसकी शुरुआत उनके बचपन के दिनों में हुई थी. पाउला स्मिथ ने कहा था कि उन्होंने कभी इसके बारे में कुछ नहीं बताया, क्योंकि लोगों को उनकी बातों पर विश्वास नहीं होता. उन्होंने भी अपने दावे के समर्थन में कई बातें कहीं थीं, लेकिन उनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं था.



