आसमान से गिरती ये जलती हुई चीज क्या है? जिसने सोशल मीडिया पर लगाई आग

मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ इलाके में करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ इलाके में करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी. दो टुकड़ों में गिरती हुई वस्तु आग के गोले की तरह दिख रही थी. इंदौर, धार, खंडवा, धार रतलाम, शाजापुर सहित अन्य इलाकों में लोगों ने इसे नीचे गिरते हुए देखा, इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से इसके वीडियो भी बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल शुक्रवार देर 8 बजे शहरवासियों ने आसमान में जलता हुआ उल्कापिंड देखा. इस उल्कापिंड के गिरने की घटना को प्रत्यदर्शी ने अपने मोबाइल में रिकार्ड किया. यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया और आमजन के बीच चर्चा का विषय बन गया.

चमक ज्यादा होती है
वहीं वैज्ञानिकों की माने तो उल्कापिंड पुच्छल तारे के रूप में होते है. ये जब गिरते हैं तो इनकी चमक इतनी ज्यादा होती है कि 200 से 300 किलोमीटर के दायरे के लोग भी आसमान में इसे देखा जा सकता है.

Facebook Comments Box

You may also like...