आसमान में हुई अजीबोगरीब घटना, उड़न तश्तरी से आए एलियंस और अमेरिकी पायलट की ले ली जान !

साल 1948 में एक 25 वर्षीय पायलट (Pilot) ने एलियन के विमान (Alien’s Plane) का पीछा किया. एलियन के साथ मुठभेड़ में उनकी मौत हो गई. यह घटना सबसे अधिक डरावनी यूएफओ घटनाओं (UFO Incident) में से एक है.

आसमान में हुई अजीबोगरीब घटना, उड़न तश्तरी से आए एलियंस और अमेरिकी पायलट की ले ली जान !
सांकेतिक फोटो (फोटो साभार ट्विटर)
एलियन (Aliens) के किस्से बहुत सुने गए हैं, लेकिन एक ऐसी घटना जिसपर आज भी यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. साल 1948 में आज ही के दिन यानी 7 जनवरी को, केंटकी एयर नेशनल गार्ड (Kentucky Air National Guard) के 25 वर्षीय कैप्टन थॉमस एफ मैंटेल (Thomas F. Mantell) के साथ हुई एक घटना ने सबको चौंका दिया था. एक अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) की खोज में भेजे जाने के बाद कैप्टन थॉमस के P-51 मस्टैंग फाइटर की दुर्घटना में मौत हो गई थी.

अमेरिका की वायु सेना की प्रोजेक्ट ब्लू बुक की ओर से की गई एक जांच में यह संकेत मिला था कि थॉमस मैंटेल की मृत्यु स्काईहुक गुब्बारे से हुई हो सकती है. जो 1948 में एक टॉप-सीक्रेट प्रोजेक्ट थी जिसके बारे में मैंटेल को पता नहीं था. साथ ही बताया गया कि बहुत ऊंचाई पर जाने से वह ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हो गई होगी.

ये भी पढ़ें : क्‍या एलियन हैं राष्‍ट्रपति पुतिन ? पूर्व PM भी कर चुके दावा- देश में आते रहते हैं दूसरे ग्रह के प्राणी

हालांकि, सच्चाई ये नहीं थी. इस घटना के 8 साल बाद प्रोजेक्ट ब्लू बुक के पहले चीफ कैप्टन एडवर्ड जे रुप्पैट ने साल 1956 में लिखा कि केंटकी एयर नेशनल गार्ड के कैप्टन थॉमस मैंटेल अपने एफ -51 का संचालन कर रहे थे. तब उन्हें क्षेत्र के नागरिकों की ओर से रिपोर्ट मिली कि एक बड़ी विमान दिखाई दी है. इस बात की जांच करने के लिए रेडियो ऑर्डर भी प्राप्त हुए थे, और स्पष्ट रूप से गॉडमैन वायुसेना बेस के टावर से देखा गया था.

इस रिपोर्टिंग के बाद कि थॉमस उस विमान का पीछा कर रहे थे. तभी कुछ देर के बाद उनके विमान का रेडियो संपर्क खो गया. कैप्टन एडवर्ड बताते हैं कि जब थॉमस की लाश मिली तो उसका शरीर जला नहीं था. जबकि उसका विमान बुरी तरह से जल चुका था. एडवर्ड ने बताया कि वो अज्ञात विमान एक अंतरिक्ष यान था और थॉमस मैंटेल को गोली मारा गया था. कैप्टन मैंटेल का शरीर गोलियों से छलनी हो गया था.

इतिहासकार डेविड की रिपोर्ट
इतिहासकार डेविड एम जैकब्स का तर्क है कि मैंटेल मामले को यूएफओ की रिपोर्ट सच्चाई से काफी अलग है. जैकब्स ने इस तथ्य को नोट किया कि एक पायलट की कथित रूप से उड़न तश्तरी के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी. जिसे अब एक नाटकीय रूप दिया गया है. साथ ही कहते हैं कि यह घटना सबसे अधिक डरावनी यूएफओ घटनाओं में से एक है.

Facebook Comments Box

You may also like...