अंतरिक्ष में दिखी रहस्यमय ‘गोल्डन चीज’, यूएफओ एक्सपर्ट ने समझ लिया सोना, फिर पता चली सच्चाई!

अंतरिक्ष रहस्यों से भरा पड़ा है. हजारों सालों से इंसान इसके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. पहले तो पृथ्वी से बाहर अंतरिक्ष में जाना संभव नहीं था, लेकिन आज के इस टेक्नोलॉजी युग में यह संभव है. लेकिन अभी भी सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि क्या पृथ्वी के अलावा कहीं और जीवन संभव है, क्या एलियंस सच में होते हैं? वैज्ञानिक ये पता लगाने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं, अंतरिक्ष पर लगातार नजर रखी जा रही है. कई बार तो आसमान में रहस्यमय चीजों के देखने का दावा भी किया गया है. ऐसा ही कुछ हाल में भी हुआ है. दरअसल, स्कॉट सी वरिंग (Scott C Waring) नाम के एक यूएफओ एक्सपर्ट को हाल ही में अंतरिक्ष में एक रहस्यमय चमकीली चीज (Mysterious gold objects) दिखाई दी, जिसे उन्होंने सोना समझ लिया, लेकिन जब इसकी सच्चाई पता चली तो वो भी हैरान रह गए.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 फरवरी को स्कॉट सी वरिंग को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) पर एक रहस्यमय ‘गोल्डन चीज’ नजर आई, जिसे उन्होंने NASA ISS लाइव कैम से कैप्चर कर लिया. उन्होंने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि वो चमकीली चीज सोना है, क्योंकि देखने में वो किसी मेटल की तरह लग रहा था, लेकिन बाद में ऐसी सच्चाई पता चली, जिसके बारे में जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

स्कॉट ने अपनी अजीबोगरीब कहानी UFO Sightings Daily पर शेयर की है और बताया कि जो चीज सोना लग रहा था, असल में वो अंतरिक्ष यात्रियों की पॉटी थी या फिर ये भी हो सकता है कि वो एलियन स्पेस क्राफ्ट हो, जो धरती पर आया हो और लाइव कैमरे में यह नजारा कैद हो गया.

वैसे वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि अंतरिक्ष में बेशकीमती मेटल्स भरे पड़े हैं, जिसकी खोज वैज्ञानिक कर रहे हैं. समय-समय पर इनका पता चलता भी है. वैज्ञानिकों को अंतिरक्ष में Psyche 16 नाम का एक उल्कापिंड मिला है, जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर वो मिल जाए तो धरती पर मौजूद हर इंसान अरबपति बन जाएगा, क्योंकि यह उल्कापिंड बेशकीमती मेटल्स का खजाना है.

 

Facebook Comments Box

You may also like...